weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(Weather Alert)- राज्य में मौसम ने फिर दी टेंशन, देखिए जानकारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में कुछ दिन बारिश और बर्फबारी से काफी दुश्वारियों भरे रहे। खासकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में काफी खलल पड़ा, लेकिन एक बार फिर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते 9 फरवरी को एक बार फिर पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई गई है। 2 दिन पूर्व हुई भारी बर्फबारी से अभी राज्य की 80 सड़कों को नहीं खोला गया है। कई जगह बारिश और पाले की वजह से बर्फ जम गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर) निजी स्कूलों की मनमानी पर सबसे बड़ा शिकंजा, 1 रुपए में TC, एक्ट्रा फीस वापस करने के निर्देश लागू

लेकिन दूसरी तरफ 14 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान होना है ऐसे में राजनीतिक दलों के सामने भी मौसम की दुश्वारियां ने बड़ी मुसीबत खड़ी की हुई है। अब फिर से मौसम खराब होने की आशंका ने राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को टेंशन में डाल दिया है। मौसम खराब होने की वजह से स्टार प्रचारक राज्य में नहीं पहुंच पा रहे हैं, और विधानसभा चुनाव के प्रचार में भी काफी दिक्कतें हो रही है। ऐसे में जिन इलाकों में सड़कें नहीं खोली गई है तो वहां राजनीतिक दल अपना प्रचार प्रसार करने में असमर्थ साबित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) शिक्षकों के लिए बड़ा आदेश जारी
यह भी पढ़ें 👉  UTTRAKHAND : खुशियां लेकर लौट रहा था परिवार…रास्ते में तेज रफ्तार कैंटर ने सब कुछ बदल दिया

फिर से 9 फरवरी को देहरादून, उत्तरकाशी सहित राज्य के पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें