हल्द्वानी। योग प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल पर आवेदन करने में अभ्यर्थियों को दिक्कतें आ रही हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने आवेदन की तिथि 23 मार्च से बढ़ाकर 20 अप्रैल के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश के 117 महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया निदेशालय स्तर से चल रही है। आवेदन करने में आ रही दिक्कतों के कारण प्रदेशभर के अभ्यर्थी उच्च शिक्षा विभाग से संपर्क कर रहे हैं। योग प्रशिक्षकों का कहना है कि रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. गोविंद पाठक ने बताया कि रोजगार प्रयाग पोर्टल पर शैक्षिक योग्यता अपडेट न होने की वजह से कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का एमए योग/डिप्लोमा इन योग और दो साल का अनुभव जरूरी है। शैक्षिक योग्यता का कॉलम अपडेट करने के बाद अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। योग प्रशिक्षकों के 117 पदों के लिए 99 अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया है।
भर्ती के लिए आवेदन करने में अभ्यर्थियों को आ रहो दिक्कतों को देखते हुए आवेदन की तिथि 20 अप्रैलतक विस्तारित की गई है। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर शैक्षिक योग्यता अपडेट करने के बाद अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। प्रो. सीडी सुंठा, उच्च शिक्षा निदेशक

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
