हल्द्वानी -(बधाई) एक ही घर में आए तीन पदक, ममता और ज्योति ने किया कमाल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – चंडीगढ़ में आयोजित आल इण्डिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हल्द्वानी की डॉ ममता जोशी पाठक जो कि खुद खिलाडी होने के साथ-साथ एथलेटिक्स कोच भी रहीं हैं और वर्तमान में रा इ का पवलगढ़ में P E T के पद पर कार्यरत हैं, ने पुनः लंबी कूद में स्वर्ण तथा 100mt में कांस्य पदक जीत कर गौरवांवित् किया है।


साथ ही इसी प्रतियोगिता में हल्द्वानी वन प्रभाग में वन दरोगा के पद पर कार्यरत ज्योति जोशी ने 400 mt में कांस्य पदक जीत कर गौरवांवित् किया है।
डॉ. ममता जोशी पाठक ज्योति जोशी की पूर्व में कोच भी रही है और उनकी ननद भी है। हर्ष का विषय यह भी है कि एक ही घर से उत्तराखण्ड की झोली में तीन पदक जीते हैं। उक्त प्रतियोगिता मे उत्तराखण्ड ने 2 स्वर्ण और 4 कांस्य कुल 6 पदक जीते।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें