चमोली- उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष आम बात हो गई है अक्सर वन्यजीवों के हमले में इंसानी जिंदगी खत्म होती जा रही है ताजा मामला चमोली जिले के नारायण बगड़ विकासखंड के गैरबारम गांव का है जहां आदमखोर गुलदार ने एक हंसते खेलते परिवार की खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया।
BREAKING NEWS- पीएम मोदी मंगलवार शाम 4:00 बजे देश को करेंगे संबोधित
जानकारी के मुताबिक गैरबारम गांव में एक महिला अपनी 12 वर्षीय बच्ची के साथ खेत पर गई थी कि तभी घात लगाए आदमखोर गुलदार ने मासूम बच्ची पर हमला कर दिया और बच्ची की चीख पुकार के साथ नरभक्षी गुलदार ने मां के सामने ही उसकी खुशियों को मातम में बदल डाला।सोमवार सायं सात बजे ग्राम पंचायत गैराबारम के देवेन्द्र सिंह (प्रधान प्रतिनिधि) की 11 वर्षीय बच्ची दृष्टि को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया है।क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उंहें ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दी गई है।उंहोने यह भी बताया कि ग्रामीणों के द्वारा दूरभाष पर बताया गया है कि ग्रामीणों के हो हल्ला और काफी खोजबीन के बाद बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है।
केंद्र सरकार ने टिक टॉक समेत 59APPS पर लगाया बैन
इस घटना के बाद जहां पूरा गांव दहशत में है तो वही नरभक्षी गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणों ने गुलदार को मारने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी मालतुरा के समीप गांव में घुसकर गुलदार में एक और बच्चे को निवाला बनाया था। फिलहाल वन विभाग ने पीड़ित परिवार को अनुमन्य मुआवजा राशि तत्काल प्रदान करने निर्देश दिए हैं साथ ही नरभक्षी गुलदार को मारने के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता कर अनुमति प्रदान करने की अपील की है।
उत्तराखंड- बैलगाड़ी पर बैठे ‘हरदा’ तो हो गया मुकदमा दर्ज, जानिए पूरा मामला

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल 
