KAUSANI NEWS- कौसानी मेंं एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। महिला के पति ने अस्पताल में पहुंचकर महिला की शिनाख्त की। इस पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना दे दी। मायके वालों ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार कौसानी के अमोली गांव निवासी दीपा देवी पत्नी जगदीश राम विगत नौ नवंबर से लापता थी। महिला के पति ने उसकी कई जगह खोजबीन की। लेकिन उसका कही पता नहीं चल सका। इसके बाद पति ने कौसानी थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। गुरुवार की शाम कुछ ग्रामीणों ने अमोली गधेरे के समीप बदबू आने की सूचना दी। इसके बाद लोगों ने गधेरे में जाकर देखा। वहां पत्थर से ढकी एक महिला की लाश मिली। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस शव को बागेश्वर जिला अस्पताल ले आयी। आज सुबह महिला का पति अस्पताल पहुंचा तो उसकी महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी दीपा देवी के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने मायके वालों को सूचना दी। बेटी के मौत की खबर सुनकर भाई व मां समेत अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंचे।
मायके वालों ने आशंका जताई की उनकी बेटी की हत्या की गई है। इस मामले में किसी ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। बताया जा रहा है कि मृतका की 18 साल की बेटी व 16 साल का बेटा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
