उत्तराखंड- शादीशुदा महिलाओं के प्रेमी के साथ भाग जाने के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन आज फिर एक नया मामला सामने आया है जिसमें बड़े ही अजीबोगरीब तरीके से शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई, पति के साथ बाजार गई पत्नी अपने प्रेमी के बाइक में बैठकर फरार हो गई। आरोप है की महिला के प्रेमी द्वारा बाइक तेजी से दौड़ाकर ले गया, जिसमें महिला के 12 वर्षीय बेटे को चोट भी आई है। मामला देहरादून जिले के विकास नगर का है, पति द्वारा पुलिस में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आरोपी प्रेमी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है, विकास नगर क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि वह अपने 12 साल के बेटे, 7 साल की बेटी व पत्नी के साथ देहरादून पलटन बाजार आया था।
तहसील चौक पर उसने अपने बच्चों और पत्नी को उतारा और कार पार्क करने के बाद जब वह वापस लौटा, तब उसने देखा की उसका 12 वर्षीय बेटा चोटिल था। पिता द्वारा बच्चे से पूछा गया तो उसने बताया कि एक बाइक में युवक आया जिसने मम्मी को अपनी बाइक में बैठाया और रफूचक्कर हो गया। इसके बाद बच्चे ने अपनी मां को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवक ने बाइक की स्पीड तेज कर दी, जिससे बच्चा गिर गया और चोटिल हो गया।
पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर दी, साथ ही जानकारी के अनुसार महिला को भगाकर ले जाने वाला युवक का नाम अमित कुमार है, जोकि मूल रूप से सहारनपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। प्रेमी महिला के घर के पास पहले किराए पर रह चुका है। वही धारा चौकी इंचार्ज मिथुन कुमार ने बताया कि आरोपी प्रेमी के साथ महिला इससे पहले भी तीन बार भाग चुकी है, आरोपी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल
उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान
हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट 

