उत्तरकाशी: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत और आईपीएल की गुजरात टाइटंस टीम के खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने गुरुवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। दोनों खिलाड़ियों ने गंगा घाट पर विशेष पूजा-अर्चना की और मंदिर में जाकर श्रद्धा के साथ मत्था टेका।
पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र सेमवाल ने जानकारी दी कि क्रिकेटर ऋषभ पंत और राहुल तेवतिया ने तीर्थ पुरोहितों से भेंट की और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। पूजा के दौरान दोनों ने मंदिर परिसर में करीब एक घंटा बिताया। पूजा अर्चना के बाद दोनों खिलाड़ी हर्षिल के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत शुक्रवार को हर्षिल में दिन बिता सकते हैं।
धाम में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए यह एक खास क्षण रहा, जब उन्होंने दोनों क्रिकेटर्स को अपने बीच पाया। पंत और तेवतिया ने वहां मौजूद प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिससे माहौल में उत्साह और श्रद्धा दोनों देखने को मिले।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान 
