होली मनाकर लौटी शिक्षिका ने फांसी लगाकर दी जान
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला में निजी स्कूल की 23 वर्षीय शिक्षिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की है। शिक्षिका होली का जश्न मनाने के बाद दोस्तों के साथ घर लौटी थी।
एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि राजलक्ष्मी पुत्री लोकेश पांडे बालावाला के शिव शक्ति एन्क्लेव में मकान की पहली मंजिल पर अकेली रहती थी। उनकी मां किरन पांडे हल्द्वानी के मोती नगर में रहती हैं। बुधवार को राजलक्ष्मी अपने दोस्तों के साथ होली मनाने बाहर गई थी।
रात करीब नौ बजे दोस्त उसे घर छोड़कर गए। इसके महज 15 मिनट बाद नीचे रहने वाले किरायेदार विमल भट्ट की बेटी हर्षिता ऊपर गई। उसने राजलक्ष्मी को कमरे में पंखे से लटका पाया। उसने शोर मचाया तो कई लोग मौके पर आ गए। दरवाजे की जाली तोड़कर उसे नीचे उतारकर कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ऊंचापुल अतिक्रमण, DM का चल गया चाबुक
उत्तराखंड : यहां होली में परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड : यहां होली मना कर लौटी टीचर ने उठाया आत्मघाती कदम
हल्द्वानी: काठगोदाम में दिनदहाड़े नाबालिगों ने युवक को घोंपा चाकू, क्षेत्र में मचा हड़कंप
उत्तराखंड : यहाँ सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में रिदित, अभिनय, अंशुमन,कार्तिक और शिवांश नें किया कमाल
उत्तराखंड : यहां आंगनबाड़ी राशन सेंट्रल गोदाम पर छापा, बाल श्रमिक मिलने से हड़कंप
उत्तराखंड: इंसानियत शर्मसार: सड़क हादसे के मृतक के शव से मोबाइल और अंगूठी उड़ाने वाले दो ‘गिद्ध’ गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति की लहर: 10 निरीक्षकों को मिला सीओ पद का तोहफा
उत्तराखंड : (दुखद) सड़क हादसे में लोक गायिका रिंकू राणा का निधन
उत्तराखंड- यहां पति ही निकला पत्नी का कातिल, सोती हुई पत्नी का मुँह कम्बल से दबाया और ले ली जान 
