उत्तराखंड- 10वीं और 12वीं के छात्र समझ लें, कैसे मिलेंगे उनको अंक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- अब जब इंटर एवं हाई स्कूल के रिजल्ट घोषित करने का कम ही समय बचा है तो उसके लिए राज्य सरकार ने फार्मूला नीति अपनाते हुए नया निर्णय लिया है। जिसके तहत अब जल्द ही उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट को घोषित किया जाएगा। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। जिसका रिजल्ट तैयार करने के लिए मापदंड तय किया गया है।uttarakhand high school result 2021

इसके तहत 10 वीं की परीक्षा के लिए फरीक्षाफल 500 अंकों के आधार पर घोषित किया जाएगा। जबकि जिन विषयों में आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था नहीं है या जिन विषयों में 100 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है।उन विषयों का आंकलन 100 अंकों में से किया जाएगा। जबकि जिन विषयों में प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था है। उन विषयों का आंकलन प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए तय अंकों को सौ अंकों में से घटाकर अवशेष अंकों में से किया जाएगा।uttarakhand high school result 2021

हाईस्कूल का रिजल्ट ऐसे होगा तैयार

जिन विषयों के 100 अंक लिखित परीक्षा के लिए तय हैं उन छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 वीं की परीक्षा में से 75 अंक या 10 वीं की मासिक, अर्द्धवार्षिक, प्री बोर्ड या अन्य परीक्षा में से 25 अंक दिए जाएंगे। जबकि जिन विषयों में जबकि जिन विषयों में लिखित परीक्षा में 80 अंक तय हैं उसमें 9 वीं की परीक्षा में से 60 अंक एवं 10 वी की मासिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षा में से 20 अंक दिए जाएंगे।uttarakhand high school result 2021

12 वी का रिजल्ट ऐसे होगा तैयार

यह भी पढ़ें 👉  अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल

जिन विषयो में 100 अंक लिखित परीक्षा के लिए तय हैं। उसमें 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में से 50 अंक, 11 की वार्षिक परीक्षा में से 40 अंक एवं 12 वीं की मासिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षा में से 10 अंक दिए जाएंगे। जबकि जिन विषयों में 80 अंकों की लिखित परीक्षा है उसमें 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में से 40 अंक, 11 वीं की वार्षिक परीक्षा में से 32 अंक एवं 12 वीं की मासिक, अर्द्धवार्षिक परीक्षा में से 8 अंक दिए जाएंगे।Uttarakhand 12th result 2021

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें