देश के हर घर तक पहुँच चुके इंटरनेट ने जहाँ एक ओर सबको आपस में जोड़ दिया है, साथ ही कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने कई छिपी प्रतिभाओं को भी एक वैश्विक मंच प्रदान किया है। इन्ही मंचों में से एक ‘यूट्यूब’ का इस्तेमाल भी लोग अपनी आवाज और प्रतिभा सबके सामने रखने के लिए कर रहे हैं। आपने भी अक्सर यूट्यूब पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिनमें कई लोग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े पल सभी के साथ साझा करते हैं। यूट्यूब पर इन्हीं वीडिओ को व्लॉग कहा जाता है। हिंदुस्तान में ऐसे कई व्लॉगर हैं, जिनके वीडियो को जनता द्वारा काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि हिंदुस्तान का सबसे बड़े ब्लॉगर्स में से एक उत्तराखंड का 21 वर्ष का लड़का भी है। जी हाँ इस 21 वर्षीय व्लॉगर का नाम है सौरव जोशी, और गजब बात यह कि इनका सीधा संबंध है हमारी देवभूमि उत्तराखंड से।Sourav Joshi Vlogs

कौसानी के मूल निवासी सौरव (Sourav Joshi Vlogs) अपने परिवार के साथ अभी हासी, हरियाणा में रहते हैं, जबकि इनके दादा-दादी इनके चाचा चाची के साथ कौसानी में ही रहते हैं। सौरव ने अपने सोशल मीडिया के सफर की शुरुआत इंस्टाग्राम पर अपने बनाये स्कैच पोस्ट कर की थी। इस अद्भुत कला के बूते सौरव ने जल्द ही सोशल मीडिया पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर दी और देखते ही देखते इनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में पहुँच गयी। इसके बाद स्वभाव के बेहद सौम्य सौरव ने अपने परिवार के साथ बिताए हल्के-फुल्के पलों को यूट्यूब पर साझा करना शुरू किया, जिसमें फिर उन्हें जनता का भरपूर प्यार मिला। बिना किसी बनावट या लाग-लपेट के रिकॉर्ड किये गए इनके व्लॉग्स आसानी से लोगों के दिलों में जगह बनाते चले गए। इनके हाल फिलहाल के व्लॉग से आप समझ जाएंगे कि सौरव जल्द ही हल्द्वानी में परिवार सहित शिफ्ट होने वाले हैं। तो ऐसे में यदि आपको देश का सबसे बड़ा यूट्यूब व्लॉगर हल्द्वानी की गलियों में दिखे तो चौकिएगा नहीं।
खबर पहाड़ द्वारा सभी देवभूमि वासियों की तरफ से सौरव जोशी व उनके परिवार को शुभकामनाएँ, ईश्वर उन्हें इसी तरह देवभूमि उत्तराखंड व हिंदुस्तान का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दें।
Sourav Joshi Vlogs – https://www.youtube.com/channel/UCjvgGbPPn-FgYeguc5nxG4A
Sourav Joshi Vlogs https://www.instagram.com/souravjoshivlogs/
सौरव जोशी के यूट्यूब में 5.95 मिलीयन सब्सक्राइबर्स हैं जबकि इंस्टाग्राम में 701K फॉलोअर हैं। उनके हर ब्लॉग वीडियो पर कई मिलियन व्यूज आते है। स्केच आर्ट के माहिर सौरव जोशी के स्केच आर्ट यूट्यूब चैनल (Sourav joshi Arts) में 1.76 मिलियन सब्सक्राइब है। देशभर के युवाओं और बच्चों में प्रेरणा अलख जगाने वाले सौरव जोशी जल्द आपको हल्द्वानी की गलियों में भी दिखाई देंगे जो कि अब उनके ब्लॉग देवभूमि उत्तराखंड में बनेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान 
