देहरादून- शपथ से पहले ऐसे दिग्गजों को मनाने में जुटे युवा सीएम धामी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- शनिवार को भाजपा विधायकों के विधानमंडल दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी की राह आसान नजर नहीं आ रही है कई वरिष्ठ मंत्री और विधायक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पुष्कर धामी की ताजपोशी से नाराज बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज पुष्कर सिंह धामी को कैबिनेट के साथ राजभवन में शपथ लेनी है उससे पूर्व भाजपा की अंदरूनी सियासत गर्म नजर आ रही है हालांकि मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर धामी अपने दिग्गजों को मनाने में जुटे हुए हैं अभी कार्यवाहक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके आवास में जाकर उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात की।

गौरतलब है कि विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कई मंत्री व विधायक नाराज होने की खबरें मीडिया की सुर्खियां बनी है जिनमें कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल,सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत सहित कई मंत्री व विधायकों के नाम चर्चाओं में बने हुए हैं फिलहाल पुष्कर धामी के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा के अंदर चल रहा सियासी संग्राम समाप्त होता है या नहीं, इससे भी पर्दा उठ जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
Ad
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें