Haldwani News- उत्तराखंड में भले ही राजनीतिक अस्थिरता का माहौल चल रहा हो, सत्ता के मुख्यमंत्री बदल गए हो, लेकिन वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से उसका कोई लेना-देना नहीं है, बावजूद इसके सरकार की अस्थिरता के बीच लोग कोविड-19 कर्फ्यू की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं । हजारों की संख्या में पिछले दिनों मौत का मंजर देखने के बावजूद लोगों को यह समझ नहीं आ रहा कि यह बीमारी खुद लोग फैला रहे हैं, ऐसे में सरकार का भले ही जो कुछ हो, लेकिन इस बीमारी से बचना खुद-ब-खुद पड़ेगा, पर ऐसा बिल्कुल भी होता नहीं दिख रहा है।
सरकार द्वारा कोविड-19 कर्फ्यू की नई गाइडलाइन के मुताबिक रविवार को कंप्लीट लॉकडाउन के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन हल्द्वानी में इन निर्देशों का कोई भी पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है, रविवार को कोरोना कर्फ्यू में बाजार में ज्यादातर दुकानें खोल दी गई है ट्रैफिक रोजाना की लिहाज से ज्यादा चल रहा है कोविड-19 नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन प्रशासन सब कुछ देख कर कुछ नहीं कर पा रहा है सरकार द्वारा 29 जून से 6 जुलाई तक कोविड-19 कर्फ्यू बढ़ाया गया है। उधर सरकार बल्क बदल गई तो इधर धरातल पर इस कर्फ्यू का अब कोई असर होते नहीं दिखाई दे रहा है और ना ही पुलिस और प्रशासन इस कर्फ्यू के पालन कराने में सशक्त दिखाई दे रहा है। शायद लोग यह बात भूल गए हैं कि सरकार आने और जाने का कोरोनावायरस से कोई लेना देना नहीं है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टिहरी हाउस में बनेंगे 28 नए आवास, वाशी और हल्द्वानी की सरकारी संपत्तियों का भी होगा विकास
सऊदी अरब में फंसे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
नरेंद्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर CM धामी का बड़ा ऐलान, उत्तराखंड की संस्कृति को लेकर कही ये बात
उत्तराखंड: छात्रों के लिए खुशखबरी! CM धामी की योजना से घर बैठे फ्री में करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
उत्तराखंड: घर में LPG कनेक्शन है तो जरूर पढ़ें! इस तारीख तक करना होगा ये जरूरी काम
उत्तराखंड: बस के अंदर ठूंस दिए 103 यात्री! रुद्रपुर में परिवहन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची पुलिस, फरार कांग्रेस नेता समेत 3 के घर कराई मुनादी
उत्तराखंड में 14.20 लाख घरों तक पहुंचा नल का पानी, CM धामी ने अब दिया ये बड़ा टारगेट 
