देहरादून: देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 23 वर्षीय युवक ने अपने अपार्टमेंट की पार्किंग में खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान अनिल सिंह के रूप में हुई है, जो एसएसबी में तैनात एएसआई के बेटे थे। अनिल के शरीर पर चाकू से गहरे घाव के कई निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अनिल सिंह पटेलनगर के विद्या विहार फेस-2 में अपने परिवार के साथ रहते थे। गुरुवार 12 सितंबर को उन्होंने अपार्टमेंट की पार्किंग में खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शरीर खून से सना हुआ था और गंभीर हालत में उन्हें परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे..लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान पार्किंग से एक चाकू बरामद हुआ जिससे अनिल ने खुद को घायल किया था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी…लेकिन प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
परिजनों के मुताबिक अनिल पिछले दो वर्षों से मानसिक तनाव से गुजर रहा था और नियमित रूप से कॉलेज भी नहीं जा रहा था। वह बी.फार्मा का छात्र था लेकिन कुछ समय से व्यवहार में असामान्यता देखी जा रही थी। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से वह आत्महत्या की बात कर रहा था…लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।
पुलिस को आशंका है कि अनिल ने आत्महत्या से पहले किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संबंधित वीडियो देखा था जिससे वह मानसिक रूप से और अधिक प्रभावित हुआ। पुलिस इस एंगल की भी जांच कर रही है।
पटेलनगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम परिजनों की मौजूदगी में कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
अनिल के पिता हीरा सिंह एसएसबी में एएसआई पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। मूल रूप से यह परिवार पिथौरागढ़ का निवासी है, लेकिन वर्तमान में देहरादून में रह रहा था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की किताब पढ़ें छात्र, सीएम धामी ने क्यों दी यह सलाह?
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर
हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना 
