शैमफोर्ड स्कूल के शिवम पांडेय ‘इंस्पायर मानक अवार्ड 2025’ के लिए चयनित
शैमफोर्ड स्कूल के मेधावी छात्र शिवम पांडेय को उनके इनोवेटिव आइडिया के लिए प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर मानक अवार्ड 2025’ के लिए चयनित किया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त इस सम्मान के तहत उन्हें ₹10,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। शिवम पांडेय ने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में अपनी रचनात्मक सोच और खोजी दृष्टिकोण से एक अनूठा विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्तमान में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए एक माइक्रो सेंसर्स से युक्त पॉलीकार्बोनेट से निर्मित एक स्मार्ट हेलमेट बनाने का आयडिया दिया था जो कि वाहन चालक को ट्रैफिक अलर्ट्स, जीपीएस ट्रैकिंग के साथ अन्य महत्वपूर्ण सेफ्टी फीचर्स प्रदान करता है।
स्कूल की अकादमिक डायरेक्टर एवं मार्गदर्शक अंजू भट्ट ने शिवम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शिवम ने अपनी मेहनत और रचनात्मक सोच से यह साबित कर दिया कि यदि सही दिशा में प्रयास किए जाएँ, तो बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। हम आशा करते हैं कि शिवम भविष्य में भी विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार देशभर के छात्रों को वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।
शैमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट ने शिवम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल विद्यालय बल्कि संपूर्ण क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शिवम भविष्य में भी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। शिवम की इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, एवं शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान
हल्द्वानी बाजार के इन छह चौराहों से नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात 
