खटीमा रेलवे लाइन के किनारे झाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से फैली सनसनी,
उधम सिंह नगर -बुधवार को खटीमा रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।स्थानीय लोगो की सूचना पर खटीमा कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मृतक का शव कब्जे में लिया।वही उसकी शिनाख्त राजीव नगर निवासी 38 वर्षीय अर्जुन शाह पुत्र शिवमंगल शाह के रूप में हुई।मृतक के शरीर चोट के निशान मिलने से मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।वही परिजनों के अनुसार मृतक अर्जुन घर से मजदूरी करने गया था तभी से वह लापता था।फिलहाल पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा मौत की जांच शुरू कर दी है।
पूरे मामले के अनुसार खटीमा में बुधवार को रेलवे स्टेशन से लगे खेतलसंडाखाम इलाके में रेलवे लाइनों के नजदीक झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।युवक के शव की पहचान राजीव नगर निवासी 38 वर्षीय अर्जुन शाह पुत्र शिवमंगल शाह के रूप में हुई जो की मंगलवार को घर से मजदूरी करने निकला था। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो कहीं पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव खेतलसंडाखाम के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया। शव की शिनाख्त राजीव नगर निवासी अर्जुन शाह के रूप में हुई। पुलिस घटना की सूचना परिजनों को दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सविता व माता कुंती देवी तथा दो पुत्र व दो पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गया है। मृतक का छोटा भाई राजेश भी मजदूरी करता है तथा दो बहनों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने मृतक के शरीर में चोट के निशान होने पर हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल खटीमा मनोहर सिंह दसौनी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।फिलहाल पुलिस युवक की मौत की जांच में जुट चुकी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 

