हल्द्वानी : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष श्री सुरेश भट्ट ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री भट्ट ने कहा कि यह कायराना हमला देश की संस्कृति, शांति पर हमला है, इस कायरतापूर्ण घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी है।
सांसद अजय भट्ट ने भी जताया दुख
हल्द्वानी : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री को नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए बर्बरतापूर्ण करना आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।
श्री भट्ट ने कहा कि जिस तरह यह कायराना हमले निर्दोष लोगों पर किया गया है इस कृति का सरकार मुंह तोड़ जवाब देगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। श्री भट्ट ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
हल्द्वानी: हल्द्वानी के शहीद चौक पर पहलगांव में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। इस दौरान लोगों ने आतंकियों की कायराना हरकत की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री से इस हमले का कठोर जवाब देने की मांग की है।गौरतलब ही कि कल जम्मू कश्मीर के पहलगाम में घूमने आए पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला कर दिया जिसमें 28 पर्यटकों की मौत हो गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां 
