लालकुआं। हल्द्वानी के प्रतिष्ठित स्कूल डीपीएस की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह डर गए, परंतु सौभाग्य से किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को अधिक चोट नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस लालकुआं से बच्चे लेकर आज प्रातः 7 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रही थी कि जैसे ही बस डिपो संख्या चार के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई, बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे। बच्चों एवं अन्य को हल्की-फुल्की खरोचों के अलावा कोई चोट नहीं आई, मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट समेत 112 पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला, तथा बच्चों को सुरक्षित घर ले जाया गया, इस दौरान कई लोगों ने बस चालक पर नशे में होने के आरोप भी लगाए, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया, उक्त घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं बच्चों एवं स्कूल स्टाफ में दहशत देखी जा सकती थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 
