रुद्रपुर : यहां आग का तांडव, घर में जिंदा जला बुजुर्ग,इलाके में मचा हड़कंप

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर में आग का तांडव, घर में जिंदा जला बुजुर्ग,इलाके में मचा हड़कंप।

उधमसिंह नगर- उधमसिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। वार्ड नंबर एक के तीन पानी इलाके में बगिया से सटे एक रिहायशी मकान में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि मकान में रह रहे बुजुर्ग दंपत्ति को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और पूरा घर चंद मिनटों में आग की चपेट में आ गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि आग लगने के कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सवाल यह है कि रुद्रपुर में इस अग्निकांड की असली वजह क्या थी और क्या ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन
यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें