हल्द्वानी : जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों में वर्तमान में घने कुहासे एवं शीतलहरी की स्थिति निरंतर बनी हुई है, जिससे विशेष रूप से छोटे बच्चों एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है।
उक्त परिस्थितियों के दृष्टिगत, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, एतद्वोरा यह आदेशित किया जाता है कि जनपद नैनीताल के भाबर मैदानी क्षेत्रों (तहसील हल्द्वानी, लालकुआँ, कालाढुंगी, रामनगर) में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा कक्षा 01 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में दिनांक 31.12.2025 (बुद्धवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।
यह अवकाश विद्यार्थियों / पंजीकृत बच्चों, विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षणोत्तर कर्मचारियों हेतु प्रभावी होगा। समस्त विद्यालय प्रबन्धन / प्रधानाचार्य/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे कि इस आदेश की सूचना विद्यार्थियों एवं अभिभावकों तक समय से पहुँचा दी जाए। उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद
हल्द्वानी: एमबीपीजी में 3500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं फेल
उत्तराखंड: चार युवकों ने नाबालिग को जंगल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड :(job alert) एनटीपीसी के 5165 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर DM का डंडा, 39 लाख रुपए फीस अब तक की वापस
हल्द्वानी : रिहायशी इलाकों में कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई, 30 को नोटिस
देहरादून : (बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
जन्माष्टमी पर जानिए हल्द्वानी की उस खास वाटिका के बारे में, जहां मौजूद हैं भगवान कृष्ण से जुड़े 5 अनोखे पौधे! 
