हल्द्वानी मंडी परिषद पर उत्पीड़न का आरोप, 1 जनवरी से मंडी बंद का एलान..
हल्द्वानी। मर्चेंट एसोसिएशन हल्द्वानी ने मंडी परिषद पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि मंडी समिति हल्द्वानी और मंडी परिषद उत्तराखंड द्वारा व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है।
व्यापारियों के अनुसार, मंडी प्रशासन की कथित मनमानी और दबावपूर्ण कार्यप्रणाली के विरोध में फल मंडी और गल्ला मंडी मर्चेंट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से 1 जनवरी 2026, गुरुवार से मंडी को पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन बंद रखने का निर्णय लिया है।
वहीं इस ऐलान से आमजन पर भी इसका व्यापक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
आंदोलन को व्यापार मंडल का समर्थन
हल्द्वानी मंडी परिषद पर व्यापारियों को लगातार परेशान करने के गंभीर आरोप लगे हैं। जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कभी अतिक्रमण तो कभी लीज एग्रीमेंट के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप है कि नवीन मंडी समिति हल्द्वानी में अनियोजित निर्माण कर अवैध तरीके से गोदाम और दुकानें आवंटित की गई हैं।
व्यापारियों का कहना है कि जिन गोदामों के लीज एग्रीमेंट हैं, उनका किराया मंडी परिषद द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा, जिससे मंडी व्यवस्था पर भ्रष्टाचार के आरोप और गहरे हो गए हैं। व्यापारियों ने स्पष्ट किया है कि आलू, फल और किराना कारोबार से जुड़े व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस बंद को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, महानगर हल्द्वानी का पूरा समर्थन मिला है। संगठन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, महामंत्री मनोज जायसवाल, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता और जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे ने व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़े रहने का ऐलान किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
