रुद्रप्रयाग- तृतीय केदार तुंगनाथ बाबा के कपाट आज परंपरागत विधि-विधान के साथ आज खोल दिए गए। कोरोना महामारी के चलते कपाट खुलने के समय मंदिर के पुजारी व समिति के सीमित लोग मौजूद रहे। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया गया। तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट आज बुद्ववार दिन 11.30 बजे ज्येष्ठ माह अश्विनी नक्षत्र, त्रयोदशी तिथि में विधि-विधान से खोल दिये गये। कपाट खुलने से पूर्व तुंगनाथ जी की उत्सव डोली आज प्रातः 9 बजे चोपता से तुंगनाथ पहुंची। उत्सव डोली को मंदिर परिसर में रखा गया। उत्सव डोली 18 मई को शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ से रवाना हुई थी। आज प्रात:10.30 बजे से कपाट खुलने हेतु द्वार पूजन एवं भैरवनाथ जी का आवह्वान किया गया। दिन में 11.30 बजे तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट खोल दिये गये। The third Kedar god Tungnath’s doors opened
उत्तराखंड- आज की बड़ी खबर,वर्ष 20-21 का वार्षिक स्थानांतरण सत्र शून्य

श्री तुंगनाथ जी का मंदिर समुद्र तल से 12070 फीट ऊंचाई पर स्थित हैं।सभी मंदिरों से अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इस अवसर पर शोसियल डिसटेंसिंग का पालन किया गया तथा मास्क पहने गये। इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड, हक हकूकधारी एवं प्रशासन के चुनिंदा प्रतिनिधि इस अवसर पर मौजूद रहे। कपाट खुलने के पश्चात बाबा की समाधि पूजा, रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक किया गया। तथा जन कल्याण की कामना की गयी। बाबा तुंगनाथ मंदिर में भगवान तुंगनाथ का प्रथम रूद्राभिषेक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की तरफ से संपन्न किया जा रहा है। The third Kedar god Tungnath’s doors opened

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 
