मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्रीयुवाविद्यार्थी मंथन में #उत्कृष्ट प्रदर्शन पर #रुद्रप्रयाग #डीएमविशालमिश्रा_सम्मानित, मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग की पूरी टीम को दी बधाई, विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जनपद की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को सम्मानित किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक सोच, ज्ञान और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों और शिक्षा विभाग की पूरी टीम को देते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर प्रदेश स्तर पर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे रचनात्मक, ज्ञानवर्धक एवं प्रतियोगी कार्यक्रमों में भी निरंतर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि उनकी प्रतिभा को बेहतर मंच मिल सके और वे भविष्य में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पर लिया बड़ा अपडेट, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते का रास्ता साफ, सरकार ने जारी किए निर्देश
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें