दुगड्डा/कोटद्वार। पौड़ी नेशनल हाईवे पर पांचवें मील स्थित ढाबे के समीप खाई में एक युवक का सड़ा गला शव बरामद हुआ है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को खाई से निकालकर बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की आयु करीब 40 साल है। उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस उसके शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
दुगड्डा चौकी प्रभारी पीएस नेगी ने बताया कि दुगड्डा रेंज के वनकर्मी बृहस्पतिवार सुबह पांचवें मील के समीप जंगल में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें ढाबे के समीप 15-20 मीटर नीचे रपटे से किसी चीज के सड़ने की दुर्गंध आई, जिस पर नीचे उतरकर देखा गया। वहां एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना दुगड्डा चौकी पुलिस को दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को बेस अस्पताल कोटद्वार की मोर्चरी में रखवा दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर 

