हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम के पिथौरागढ़ डिपो ने हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिये रोडवेज बस सेवा की शुरुआत कर दी है। गौरतलब है कि इससे यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। बता दें कि यह बस विभिन्न मार्गों से होते हुऐ भीमताल-खुटानी बैंड-धानाचुली-शहर फाटक-छडजा-देवलाथल–चलनी छीना-सुआखान-दन्या-घाट–पिथौरागढ़ पहुंचेगी।
यहां से वापसी के समय भी रोडवेज बस इसी मार्ग से जाएगी। बता दें कि अब यात्रियों को इस मार्ग से करीब 30 किलोमीटर कम सफर करना पड़ेगा। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा देर भी नहीं लगेगी। बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी आराम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके अलावा आपको बता दें कि रोडवेज ने हल्द्वानी से टनकपुर, बनबसा, सितारगंज रूट के लिए गुरुवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया है। गौला पुल बंद होने की वजह से बसें काठगोदाम होते हुए भेजी जा रही हैं। जिससे किराया भी 15 रुपए बढ़ गया है। काठगोदाम डिपो की नैनीताल बस सेवा भी शुरू हो गई है। फिलहाल एक ही बस संचालित की जा रही है। जो भीमताल, भवाली होते हुए नैनीताल जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “पहाड़ वालों के लिए राहत हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू,पहले से कम हो गई है दूरी”
Comments are closed.



Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा
उत्तराखंड: शिक्षक जनार्धन बिंजोला को किशोरी के साथ दुष्कर्म के लिए 20 साल की सजा 


आशा है बस सेवा यात्रियों को सुविधा पहुंचाएगी।यह रुट बहुत दुर्गम है।इस पर बस की बहुत आवश्यकता थी।निगम को धन्यवाद।