TANAKAPUR NEWS: उत्तराखंड में आपदा के बाद कई लोग अभी फंसे हुए है जबकि कई लापता है। पहाड़ों की सड़कें अभी भी बंद है। जरूरी कार्यों से जा रहे लोग भी मार्ग बंद हो से बीच फंस गए। ऐसे में एक बारात जो टनकपुर के नायकगोठ से पिथौरागढ़ गई तीन दिन बाद भी दुल्हन के घर पिथौरागढ़ नहीं पहुंच पाई। दुल्हन पक्ष के लोग तीन दिन से बारात का इंतजार कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पूर्णागिरि मार्ग स्थित नायकगोठ निवासी मुकेश बहादुर पुत्र प्रेम बहादुर का विवाह पिथौरागढ़ सिल्थाम बस स्टेशन के पास गोरखा कॉलोनी निवासी काजल के साथ होना था। विवाह का मूहर्त 18 अक्टूबर को निकला था। ऐसे में 18 अक्टूबर को मौसम अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुकेश बारात को टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच से न ले जाकर 18 अक्टूबर को हल्द्वानी भीमताल होते हुए पिथौरागढ़ जाने को निकल गए। रास्ते में बारिश के बीच वह जैसे तैसे भीमताल तक पहुंच गए। लेकिन बारिश ज्यादा होने से आगे के मार्ग बंद हो गए। ऐसे में वह बीच में फंस गए। उनके साथ चार वाहनों में करीब 25 लोग है।
रात में फंसने पर वह भीमताल स्थित एक होटल में रुक गए। वहां भी बारिश के चलते होटल में मलबा आ गया। उप प्रधान राहुल ने बताया कि मंगलवार शाम तक उनसे बात हुई लेकिन बुधवार को उनसे संपर्क भी नहीं हो पाया। इधर पिथौरागढ़ भी वह लोग नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह शादी दशहरे पर होनी थी लेकिन किसी कारणवश शादी की तिथि को आगे बढ़ानी पड़ी। यह लोग अभी भी भीमताल में फंसे हुए हैं। दुल्हन पक्ष के लोग बारात के पहुंचने का इंतजार कर लगातार उनसे संपर्क करने में जुटे हुए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
