देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सुझावों को राज्य सरकार ने आगामी 25 वर्षों के विकास रोडमैप की आधारशिला मानते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री के विचारों के अनुरूप ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की आत्मा उसके अध्यात्म, पर्यटन और प्राकृतिक संसाधनों में निहित है और इसे स्पिरिचुअल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड बनाने का अवसर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में योग केंद्र, आयुर्वेद केंद्र, नैचुरोपैथी संस्थान और होम-स्टे को मिलाकर एक संपूर्ण पर्यटन और वेलनेस पैकेज तैयार किया जाएगा।
इसके अलावा सरकार ने “वाइब्रेंट विलेज” परियोजना के तहत स्थानीय भोजन, संस्कृति और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए छोटे पर्यटन केंद्र विकसित करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय मेलों और पर्वों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल अभियान शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने पहाड़ी जिलों को हॉर्टिकल्चर हब बनाने, ब्लूबेरी, कीवी और औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने और फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प व ऑर्गेनिक एमएसएमई को सशक्त करने पर जोर दिया। इसके साथ ही, तीर्थाटन, इको-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और बारहमासी पर्यटन को समेकित विकास नीति के तहत आगे बढ़ाया जाएगा।
राज्य को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने हेतु 5-7 प्रमुख स्थलों को विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके अतिरिक्त, जीआई टैग प्राप्त उत्पादों और “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के तहत राज्य के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप 
