भारत सरकार द्वारा दुकानों को खोले जाने के संबंध में जारी गाइडलाइन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विचार विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि ग्रीन जोन वाले 9 पर्वतीय जिलों में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दुकानों को खोला जाएगा। यहां दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी। शराब, नाई आदि जिन दुकानों को प्रतिबंधित रखा गया है, उन दुकानों को बंद रखा जाएगा। चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में वर्तमान की स्थिति बरकरार रहेगी। इन जिलों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें पहले की तरह सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगी। इन चार जिलों में यदि किन्हीं क्षेत्रों में शिथिलता दी जानी है तो उसके संबंध मे संबंधित जिलाधिकारी निर्णय लेंगे। इंटर स्टेट व इंटर डिस्ट्रिक्ट यातायात पर पहले की तरह ही रोक रहेगी।

मुख्यमंत्री ने निजी निर्माण कार्यों की अनुमति दिये जाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित कर ले कि सोशल डिस्टेंसिंग को हर हाल में बनाए रखा जाए। लोग बिना काम के बाहर न निकलें। घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करें। मुख्यमंत्री ने छूट के दायरे में आने वाले 9 जिलों के लोगों से अपील की है कि जरूरी होने पर ही घर से निकले, अनावश्यक बाहर न जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें।
बागेश्वर- बारिश व ओलावृष्टि से सीमांत जिले में भारी नुकसान..

बैठक में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूङी, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, शैलेश बगोली, श्रीमती राधिका झा उपस्थित थे
रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर जिलों को पहले ही ग्रीन जोन (coronavirus green zone uttarakhand) घोषित कर दिया गया है। इसमें अल्मोड़ा भी जोड़ा गया है। आपको बता दें कि भारत सरकार द्वारा दुकानों को खोले जाने के संबंध में गाइडलाइन पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विचार विमर्श किया गया। बैठक में तय किया गया कि ग्रीन जोन वाले 9 पर्वतीय जिलों में भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार दुकानों को खोला जाएगा
दुकानें सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी
शराब, नाई आदि जिन दुकानों को प्रतिबंधित रखा गया है, उन दुकानों को बंद रखा जाएगा।
चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में वर्तमान की स्थिति बरकरार रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “उत्तराखंड- Lockdown के बीच लोगों के लिए राहतभरी खबर, नौ जिलों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक खुलेंगी दुकानें….”
Comments are closed.



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
सेवा में
उत्तराखंड सरकार
माननीय मुख्यमंत्री जी
विषय नौकरी छोड़ दोगे 2 महीने हुए हैं
माननीय महोदय
निवेदन इस प्रकार है कि मैं रोहित सिंह लाल कुआं जिला नैनीताल निवासी मैंने 2014 से सिडकुल रुद्रपुर नई नौकरी करता था 2018 में चटनी के दौरान गैरकानूनी हमें बाहर कर दिया गया उसके बाप एक छोटी मोटी नौकरी के लिए से गुजारा नहीं हुआ तो या नहीं अपना रोजगार खोला 3 से 4 महीने के बाद लॉक दान के बाद मेरी दुकान बंद है मेरा दिन निवेदन माननीय मुख्यमंत्री जी से हम लोगों के बारे में कुछ सोचिए मेरे छोटे से दुकान कार वाशिंग एंड डेकोरेशन यह है जिसके साथ छोटे-मोटे रिपेयरिंग बेकार भी कर लेता हूं