देहरादून में शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई अहम फैसले लिए। यह फैसले उन पर्वतीय 9 जिलो के लिए हैं जहां कोरोनावायरस के कोई मरीज नहीं है आम लोगों को राहत देने के लिए सीएम द्वारा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में एक मंडली उप समिति का गठन भी किया है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के जो 09 पहाड़ी जनपद है, जिनमें कोई भी कोविड-19 का मरीज नहीं है, वहां अस्पताल अब पूर्व की भांति खुल जाएंगे और आम जनता का इलाज जैसे पहले करते थे उनका इलाज उन अस्पतालों के माध्यम से कल से ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। तमाम लोगों को अभी तक थोड़ा परेशानी हुई उनकी परेशानी भी दूर होगी।

प्रदेश के चुनिंदा अस्पतालों में ही होगा कोविड-19 का इलाज
कोविड-19 अस्पताल के रूप में मेला अस्पताल हरिद्वार, दून हॉस्पिटल देहरादून, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर और सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी, इनमें ही अब से कोविड-19 इलाज होगा बाकी अन्य अस्पताल पूर्व की भांति अपना कार्य करेंगे।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु एक मंत्रिमंडलीय उप समिति का गठन
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में एक मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया जाएगा जो ये देखेगी कि कोविड-19 के वजह से जो अर्थव्यवस्था को नुकसान हुआ है उसकी हम कैसे भरपाई कर सकते हैं, कैसे हम लोकल रोजगार पैदा कर सकते हैं, अपने नौजवानों को काम दे सकते हैं और जो गरीबों की आर्थिकी को कैसे मजबूत कर सकते हैं। मंत्रिमंडलीय उप समिति में राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत व श्रीमती रेखा आर्या सदस्य के रूप में रहेंगे।
काम की खबर- उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में इधर उधर फंसे लोग ऐसे बनाएं ई-पास…
एक बार फिर से होगा वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा रेबार-3 का आयोजन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हमारे प्रदेश के जो भी प्रवासी लोग हैं, विभिन्न क्षेत्रों में जिनका अपना स्थान है, उनसे हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। यानी हम कह सकते हैं कि रेबार 3 के तहत हम उन लोगों से परामर्श करेंगे ।
नैनीताल- नथुआ खान में घरों में लोग और सड़क पर खेल रहे गुलदार (LEOPARD), देखें वीडियो..
अर्थव्यवस्था के सुधार हेतु विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मुख्यमंत्री करेंगे सीधा संवाद
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि औद्योगिक, पर्यटन, कृषि, हॉर्टिकल्चर, डेयरी व एमएसएमई क्षेत्रों के लोगों से वे सीधा संवाद करेंगे। उनके साथ बातचीत की जाएगी व उनका सुझाव लिया जाएगा कि कोविड-19 के बाद हमारी अर्थव्यवस्था को कैसे सुदृढ़ किया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
