हल्द्वानी- हल्द्वानी वन प्रभाग अंतर्गत नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य में जीप सफारी एवं नेचर गाइड के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस हेतु आवेदन पत्र, नियम एवं अन्य शर्ते दिनांक 05.03.2021 तक किसी भी कार्यदिवस में प्रभाग कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है। नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य के दो प्रवेश द्वार- नैनीताल जनपद में नंधौर रेंज अंतर्गत चोरगलिया प्रवेश द्वार एवं चम्पावत जनपद में शारदा रेंज अंतर्गत ककराली प्रवेश द्वार से 25-25 वाहनों एवं नेचर गाइडो के पंजीकरण किए जाएंगे। जीप सफारी एवं नेचर गाइडो के पंजीकरण के लिए प्रभागीय वनाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा वन संरक्षक पश्चिमी वृत के माध्यम से मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को एक प्रस्ताव भेजा गया था जिसे मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है। हल्द्वानी वन प्रभाग की इस मुहिम द्वारा स्थानीय लोगो के लिए आजीविका के अवसर पैदा होंगे साथ ही पर्यटकों को इको-टूरिज्म के माध्यम से वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जागरूक किया जा सकेगा।
यह भी पढ़े 👉देश का पहला जिला बनेगा नैनीताल जहां बेटियों के नाम से होगी घर की पहचान
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- (दुःखद) शहनाई वाले घर में मातम, सड़क हादसे ने छीन ली परिवार की खुशियां

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
