रामनगर तहसील अंतर्गत अवैध खनन, भण्डारण एवम परिवहन से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी रामनगर की अध्यक्षता में राजस्व विभाग एवम खनन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में सक्कनपुर में स्थित मनसा स्टोन क्रशर बिना वैध अनुमति के संचालित होना पाया गया एवम निरीक्षण में उपखनिज भी अवैध रूप अधिक भंडारित होना पाया गया , संयुक्त टीम द्वारा स्टोन क्रशर कo मौके पर सीज करते हुए , स्टोन क्रशर के विरुद्ध 49 लाख के अर्थदंड की संस्तुति की गई ।
उदयपुरी चोपड़ा में 2 अवैध स्टॉक पाए गए उनके विरूद्ध भी 20 लाख के अर्थदंड की संस्तुति करते हुए सीज किया गया । जिन्हे मौके पर सीज कर दिए गया । ग्राम चिल्किया में बगीचे में अवैध रूप से भंडारण पाए जाने पर मो. यामीन के विरुद्ध 52 हजार, ग्राम जस्सागांजा में भारती सैनी की प्लॉट में अवैध रुप से आरबीएम भंडारण होने पर 3 लाख 40 हजार के अर्थदंड की संस्तुति उत्तराखंड खनिज नियमावली के अंतर्गत की गई और मौके पर भण्डारण सीज किया गया । पीरूमदारा स्टोन क्रशर, पापड़ी में भी अवैध भण्डारण हों पाया गया , उपरोक्त के विरुद्ध भी 1 करोड़ 15 लाख के अर्थदंड की संस्तुति की गई । टीम के द्वारा स्टोन क्रशरों के सीसीटीवी एवम निकासी द्वारा को जांच की गई । उपजिलाधिकारी, रामनगर द्वारा वैध प्रवेश निकासी द्वारों एवम सीसीटीवी की जांच हेतु पृथक से टीम भी गठित की गई है ।
खनन कार्यवाही की टीम में तहसीलदार रामनगर कुलदीप पांडे , खान निरीक्षक, अनिल मुयाल ,नायब तहसीलदार रामनगर, राजस्व विभाग के लेखपाल एवम खान विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पहाड़ की तस्वीर बदलेगी रेल लाइन: पर्यटन, व्यापार और सफर सब होगा आसान
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 400 CCTV खोज कर पुलिस खोज लाई फिरोज गांधी को, ये है मामला
उत्तराखंड: यहाँ कैफे ओनर महिला ने नहीं दिया उधार तो लड़कों ने फाड़े उसके कपड़े
उत्तराखंड: जिस कर्नल को दुश्मन न हरा सके, साइबर ठगों ने 11 लाख की लगा दी चपत
उत्तराखंड: जनता की शिकायत पर एक्शन, वेतन रुका तो जारी हुए सर्टिफिकेट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, 6 प्रस्तावों पर मुहर,,जानिए
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट बैठक में हुवे ये फैसले
उत्तराखंड: राजधानी में फिर खून! भीड़भाड़ वाले बाजार में युवक को मारी गोली
देहरादून : उत्तराखंड में इन 11 जगह एंट्री पर वाहनों से लिया जा रहा ग्रीन सेस
उत्तराखंड: यहां युवक की हत्या के चार दोषियों को मिली ये सज़ा 
