- मकानों में भीषण आग लगने से 15 घर जलकर हुए खाक,हादसे में 6 लोगों के झुलसने के साथ ही 22 परिवार हुए बेघर।
उत्तरकाशी– उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में आज सुबह भीषण अग्निकांड हो गया। जिसमें लकड़ी के 15 आवासीय मकान जलकर खाक हो गए। सूचना पाकर फायर,एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना आज सुबह 11.30 बजे की बताई जा रही है।
उत्तरकाशी जनपद के दूरस्थ मोरी तहसील के अंतर्गत सालरा गांव में भीषण आग लगने की सूचना है। मोरी तहसील के स्थान बेनोल से सालरा गांव की पैदल दूरी 8 किलोमीटर है। वहीं घटनास्थल के लिए फायर सर्विस, राजस्व, वन विभाग और पुलिस की टीम रवाना हुई। सालरा गांव समुद्र तल 2018 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। ग्राम प्रधान सालरा ने ही प्रशासन को आग लगने की घटना की सूचना दी थी। जिसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि मोरी से अग्निशमन टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई। मेडिकल टीम, वन विभाग व पशु चिकित्सा टीम भी घटनास्थल पर भेजा गया।
उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने भी उपजिलाधिकारी पुरोला व तहसीलदार मोरी से घटना की जानकारी ली। साथ ही राहत और बचाव कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए। वहीं हेलीकॉप्टर की मदद के लिए वायु सेना से अनुरोध किया गया ,लेकिन उससे पहले ही संयुक्त रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक 15 घर जलकर राख हो गए थे. इस हादसे में 6 लोगों के झुलसने के साथ ही 22 परिवार बेघर हो गए है।जिन्हें प्रशासन की तरफ से मदद मुहैया कराई गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास
मेरठ के सौरभ हत्याकांड में बड़ा फैसला, नीले ड्रम केस में साहिल और मुस्कान को फांसी की सजा
पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट 

