Rahul Pandey

उत्तराखंड: चम्पावत के राहुल पाण्डेय ने मनोविज्ञान में चौथी बार पास की UGC NET परीक्षा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चम्पावत: उत्तराखंड के चम्पावत जिले के खेतीखान गांव के होनहार युवा राहुल पाण्डेय ने मनोविज्ञान विषय में यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि राहुल ने लगातार चौथी बार इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

राहुल की प्रारंभिक शिक्षा इंटरमीडिएट तक खेतीखान में ही हुई। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई लोहाघाट डिग्री कॉलेज से पूरी की…जबकि स्नातकोत्तर की डिग्री उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी से प्राप्त की। साथ ही उन्होंने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से गाइडेंस एवं काउंसलिंग में डिप्लोमा भी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) एक ही छत के नीचे समाधान, प्रशासन का बड़ा कदम

वर्तमान में राहुल अपना शोध कार्य एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा में प्रोफेसर मधुलता नयाल के मार्गदर्शन में कर रहे हैं। उनका शोध विषय ग्रामीण परिवेश में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और सुधार से जुड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: (बड़ी खबर) गैस सिलेंडर को लेकर नए आदेश जारी

राहुल अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, गुरुजनों और मित्रों को देते हैं, जिनके सहयोग और प्रेरणा से वे निरंतर आगे बढ़ते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मां से बिछड़े थे दो मासूम, 8 साल बाद ऑपरेशन स्माइल ने मिलाया एक बेटा

उनका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और काउंसलिंग को सुलभ बनाना है ताकि जागरूकता बढ़े और जरूरतमंद लोगों को समय पर सही सहयोग मिल सके। उनकी सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें