चम्पावत: पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के समग्र विकास के लिए 300 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शारदा रिवर फ्रंट (शारदा कॉरिडोर) परियोजना क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली साबित होगी और टनकपुर को नई पहचान दिलाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शारदा घाट पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज योजना, आपदा रेजिलिएन्स के लिए इकोलॉजिकल कॉरिडोर, विभिन्न मोटर मार्गों का निर्माण व सुधारीकरण, बाढ़ सुरक्षा कार्य, हेलीपैड निर्माण, शैक्षणिक संस्थानों में आधारभूत ढांचे का विकास और खेल सुविधाओं के विस्तार जैसी योजनाएँ क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी।
उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से शिक्षा, सड़क, पर्यटन, आपदा प्रबंधन और शहरी सुविधाओं को नई गति मिलेगी। सीमांत क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। युवाओं, किसानों, छात्रों और पर्यटकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि आस्था, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध है। माँ शारदा ज्ञान और संस्कार की प्रतीक हैं, ऐसे में उनके पावन धाम से जुड़े घाटों का विकास सौभाग्य की बात है।
उन्होंने कहा कि विकास और सांस्कृतिक धरोहर के संतुलन से ही उत्तराखंड की पहचान मजबूत होगी और चम्पावत भविष्य में एक सशक्त व आत्मनिर्भर जनपद के रूप में उभरेगा। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
