हल्द्वानी: शहर के बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक गरिमामय और भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के हेड बॉय कुणाल कार्की और हेड गर्ल नेहा चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई….जिसके साथ ही पूरे सभागार में उत्साह और भावनाओं का विशेष माहौल बन गया।
समारोह में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका हिमानी जोशी ने किया, जबकि इसकी रूपरेखा वंदना ठाकुर और हिमानी जोशी द्वारा तैयार की गई। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने स्वागत प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके बाद काव्य पाठ, भाषण, गीत, नृत्य और संगीत की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया। प्रधानाचार्या मीना सती ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। शिक्षकों ने भी अपने आशीर्वचनों के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का विशेष आकर्षण “Mr. & Miss Beersheba” प्रतियोगिता रही…जिसमें विद्यार्थियों ने रैम्प वॉक, प्रतिभा प्रदर्शन और प्रश्नोत्तर चरणों में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में वंश पांडे को Mr. Beersheba और नेहा चौधरी को Miss Beersheba चुना गया। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। विद्यार्थियों ने मोमबत्तियाँ जलाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने का प्रतीकात्मक संदेश दिया। शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गीत ने माहौल को भावुक बना दिया।
सौहार्द, स्नेह और यादगार पलों के साथ यह विदाई समारोह राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
