बीते रविवार को उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली के बनभूलपुरा क्षेत्र में लॉकडाउन (lockdown) के नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए हजारों लोग घर से बाहर निकल कर सड़क पर आ गए थे. जिन्होंने न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की टीम का विरोध किया बल्कि पुलिस के खिलाफ भी जमकर प्रदर्शन किया । कोरोना वायरस ( coronavirus) जैसी गंभीर बीमारी से राज्य की इस जंग को कमजोर करने वाले ऐसे अराजक तत्व जिन्होंने अफवाह फैला कर भीड़ जुटाने का काम किया उन सभी अराजक तत्वों को चिन्हित करने का काम शुरू किया गया है।
चिंताजनक: उत्तराखंड में दो और मरीज कोरोना वायरस पॉजिटिव, कुल मरीजों का आंकड़ा हुआ 37…
रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के साथ बनभूलपुरा इलाके में स्थिति का जायजा लेने के बाद कुमाऊं कमिश्नर नीरज खैरवाल ने कहा कि ऐसे असमाजिक तत्व जिन्होंने लॉक डाउन के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया और भीड़ को उकसाने का काम किया उन पर चुन-चुन कर प्रशासन कार्रवाई करेगा, इसके अलावा देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में कुमाऊं कमिश्नर ने कहा कि अब ऐसी हरकत करने वालों पर रासुका भी लगाई जाए।
BREAKING NEWS- यहां ओला वृष्टि से बिछी सफेद चादर, बर्बाद हुई फसल..
उधर पुलिस ने भी सोशल मीडिया में मॉनिटरिंग का दायरा बढ़ा दिया है, किसी भी प्रकार की अफवाह वह गलत सूचना के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। मंगलवार देर शाम तक हल्द्वानी पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर बनभूलपुरा के 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को मिली बङी राहत..
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
