- हल्द्वानी सनसनीखेज…………..मां से की फोन पर बात और छात्रा ने कर ली आत्महत्या, ये है मामला
हल्द्वानी – हल्द्वानी में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां दिल्ली निवासी छात्रा ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। इससे पहले उसने मां को फोन भी किया था। देर शाम साथियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देख हतप्रभ रहे गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अशोकनगर ज्योतिनगर दिल्ली निवासी नवनीत (22) पुत्री अनिल कुमार टेढ़ी पुलिया काठगोदाम स्थित एनटीटीआई में पढ़ाई करती थी और उसी क्षेत्र में पीजी पर रहती थी। पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह नवनीत ने दिल्ली में अपनी मां के पास फोन किया और कहा, उसकी तबीयत ठीक नहीं है तो वह आज कॉलेज नहीं जाएगी। उसी दोपहर मां ने तबीयत के बारे में पता करने के लिए नवनीत को दोबारा फोन किया, लेकिन कई कॉल के बाद भी फोन नहीं उठा।
जिसके बाद उन्होंने पीजी के मालिक को फोन किया तो उनका भी फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद पीजी मालिक की पत्नी पता करने गई तो नवनीत की कमरा अंदर से बंद पाया। यह देख वह वापस लौट गईं। शाम को जब पीजी में रहने वाली अन्य छात्राएं मौके पर पहुंची तो भी कमरा बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो दरवाजा तोड़ दिया। अंदर नवनीत का शव फंदे से लटक रहा था। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पता किया जा रहा है कि नवनीत ने ऐसा क्यों किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां
देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन 
