- स्वयं सहायत समूह से जुड़कर- ऐपण का कार्य कर लखपति रानीबाग की प्रियंका
- लखपति बनने पर प्रियंका ने जताया सरकार का आभार
- कहा सरकारी योजना का लाभ लेकर कोई भी आत्मनिर्भर बन सकता है।
- प्रियंका स्कूली बच्चों को भी सीखा रही एपण कला
नैनीताल: माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल के तहत महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर और लखपति दीदी योजना से जोड़ा जा रहा है।
इसी क्रम में नैनीताल जिले में एनआरएलएम के अन्तर्गत महिलाओं को राज्य में संचालित विभिन्न विभागों की स्वरोजगार परक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। नैनीताल में सर्वे के अनुसार करीब 13300 लखपति दीदीयां है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से अधिक है।
हल्द्वानी के समीप ग्राम पंचायत रानीबाग में प्रियंका गोस्वामी ने स्वयं सहायत समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी है। बताया कि बचपन से ऐपण आदि में रुचि थी। कुछ बेहतर करने की सोच को लेकर वह
मां गौरा आजिविका समूह से जुड़कर दैनिक कार्यों के साथ समूह से छोटे छोटे ऋृण लिए।
समूह से जुड़ने के बाद ऐपण और मोमबत्ती बनाने का कार्य शुरु किया। शुरुवाती दौर में थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन कुछ नया करने की सोच ने मनोबल को झुकने नहीं दिया। कुछ समय बाद आय में वृद्धि हुई।
साथ ही समूह द्वारा सरस मेलों और अन्य कार्यक्रमों स्टाल लगाकर ऐपण आर्ट बेचा जाता है। बताया कि उनकी वार्षिक आय करीब 2 लाख रुपए है। साथ ही वह युवा पीढ़ी को भी ऐपण आर्ट का प्रशिक्षण दे रही है। उन्होंने लखपति बनने पर सरकार का आभार व्यक्त किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी
देहरादून : विद्यालयों के परीक्षा में TIME सशोधन
देहरादून :(बड़ी खबर) 28 कर्मचारियों की पदोन्नति 
