लॉकडॉउन के चलते उत्तराखंड मुक्तविश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 ओ0पी0एस0 नेगी ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय की आई सी टी विभाग की ऑनलाईन बैठक ली, बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव भरत सिंह, आई सी टी के निदेशक प्रो0 दुर्गेश पन्त , जनसम्पर्क अधिकारी डॉ0 राकेश चन्द्र रयाल तथा आई सी टी के सभी विशेषज्ञ व इंजीनियर्स मौजूद रहे। बैठक का उद्देश्य विश्वविद्यालय के आई सी टी को और अधिक शशक्त और वर्तमान जैसे हालातों में ई लर्निंग को शशक्त के साथ साथ सुलभ बनाने को लेकर कुलपति की अध्यक्षता में विचार विमर्श हुआ। जिसमे कई सुझाव आये जिन पर कार्य करने को कहा गया। कुलसचिव भरत सिंह ने कहा कि जल्दी ही विश्वविद्यालय कुलपति जी के निर्देशन में आईं सी टी अनुभाग कई नवाचार करने जा रहा है , उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी डिजिटल अध्ययन सामग्री को सुलभ बनाने के लिये ई लर्निंग एप भी बना रहा है जिसमे विश्वविद्यालय की सारी अध्ययन सामग्री पी डी एफ, ऑडियो तथा वीडियो फॉर्म में उपलब्ध होगी, जो कुलपति जी के निर्देशानुसार यूजर फ्रेंडली होगा।

ज्ञात हो कि अभी तक मुक्तविश्वविद्यालय की डिजिटल अध्ययन सामग्री यूट्यूब, ब्लॉग, फेसबुक, रेडियो, विश्वविद्यालय की वेबसाइट में उपलब्ध थी। बैठक में कुलपति प्रो0 नेगी ने अनुभाग के निदेशक प्रो0 दुर्गेश पन्त को विश्वविद्यालय के ई लर्निंग प्रबंधन को और शशक्त बनाने को कहा, उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात से पनपी समस्यायों से पूरी दुनिया की नजर अब ई लर्निंग पर है और हम ओ डी एल विश्वविद्यालय हैं, हम पर सबकी नजर है, अब हमारी जिम्मेदारी बन जाती है कि हम अपने ई लर्निंग प्रबंधन को मजबूत, सुलभ और सरल बनाएं। कुलसचिव ने यह भी कहा कि ज्ञान और शिक्षा के आदान-प्रदान हेतु जल्दी ही विश्वविद्यालय राज्य सरकार की संस्था यूसर्क से भी समझौता करेगा

साथ ही वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाईन परीक्षा करवाये जाने पर भी बैठक में विचार किया गया।बैठक में आई सी टी प्रभारी डॉ0 जितेंद्र पांडे, इंजीनियर्स जितेंद्र द्विवेदी, राजेश आर्य, विनीत पौरियाल, राजेन्द्र गोश्वामी, मोहित रावत, बालम दफौटी, डॉ0 रंजू पांडे, विश्वविद्यालय परिसर देहरादून से डॉ0 सुभाष रमोला और नरेंद्र जगूड़ी मौजूद थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में 
