हल्द्वानी। आगामी मानसून को देखते हुए नगर क्षेत्र में जलभराव और देवखड़ी नाले से होने वाली समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट ए. पी. बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा द्वारा विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में तपोवन कृष्ण विहार सहित उन क्षेत्रों का जायजा लिया गया जहां प्रतिवर्ष देवखड़ी नाले के कारण जलभराव और क्षति की स्थिति उत्पन्न होती है। इस दौरान एडीबी के परियोजना प्रबंधक गुरप्रीत सिंह एवं कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने आरक्षित वन क्षेत्र में स्थित देवखड़ी नाले के हिस्से में डी-सिल्टिंग कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही कमजोर तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और आवश्यक मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया।
इसके बाद हाइडल गेट्स से जीएसटी कार्यालय के बीच संवेदनशील स्थल का निरीक्षण किया गया…जहां पिछले वर्षों में नाले के उफान से दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस स्थान पर सायफन निर्माण और नाले के प्रवाह मार्ग को चौड़ा करने के लिए कार्य योजना तैयार करने तथा इसे ड्रेनेज प्लान में शामिल करने के निर्देश अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड को दिए गए।
नैनीताल मार्ग और तिकोनिया क्षेत्र में जलभराव की समस्या वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया गया और इन स्थलों के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद मंगल पड़ाव से रोडवेज तक चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई और कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा गया। साथ ही शनि बाजार नाले के डायवर्जन कार्य को जल्द शुरू करने और रेलवे से आवश्यक अनुमति समय पर लेने के निर्देश दिए गए।
शनि बाजार रोड पर विद्युत पोल शिफ्टिंग के लिए स्वीकृत धनराशि को तत्काल यूपीसीएल को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
अंत में तीनपानी से मंडी मार्ग पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया…जहां धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई गई। अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने, अतिरिक्त टीमें लगाने और ठेकेदारों की लापरवाही पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी आदेश दिए गए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी
उत्तराखंड में 5,222 पदों पर होगी भर्ती, पुरानी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट भी होंगे जारी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त 
