हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव नामांकन में बवाल, पुलिस ने संभाली कमान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव नामांकन में बवाल, पुलिस ने संभाली कमान

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान सोमवार को गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। कॉलेज गेट के बाहर दो छात्र गुट आमने-सामने आ गए, जिससे धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। इसी बीच कुछ बाहरी लोगों के हंगामा करने से हालात और बिगड़ गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हजारों लोगों के साथ सड़कों पर उतरा बिंदुखत्ता, राजस्व ग्राम की मांग को लेकर निकली पदयात्रा
Ad

पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए मौके पर मौजूद उपद्रवियों को दौड़ाया और कुछ छात्रों को पकड़कर सबक भी सिखाया। हंगामे के चलते कॉलेज परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) हल्द्वानी RTO कार्यालय में चली गोली, मचा हड़कंप

छात्रसंघ चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए कमल बोरा और अभिषेक गोस्वामी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। चुनावी उत्साह और संभावित बवाल को देखते हुए कॉलेज गेट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  विज्ञान संगोष्ठी में चमका हल्द्वानी, इन विद्यार्थियों का जिला स्तर पर हुआ चयन

पुलिस प्रशासन का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए हर संभव सुरक्षा व्यवस्था की गई है। छात्रों के हुड़दंग को देखते हुए पुलिस टीम पूरी तरह अलर्ट पर है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें