हरिद्वार: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी भगवान सिंह की हत्या का पुलिस और सीआईयू टीम ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं….बल्कि उनके अपने बेटे यशपाल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर करवाई थी। आरोपियों ने करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा जमाने के लिए यह योजना बनाई थी।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 29 नवंबर को यशपाल ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी कि वह पिता के साथ शादी में जा रहा है। जांच में बेटे के बयान लगातार उलझने लगे, फिर वह टूट गया और अपराध कबूल किया।
पुलिस ने यशपाल ललित मोहन उर्फ राजन और शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस और वारदात के समय के कपड़े व जूते भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यशपाल ने दोनों साथियों को 30 लाख रुपये और एक स्कॉर्पियो देने का वादा किया था।
यशपाल ने पिता को दोस्त की शादी का झांसा देकर कार में बिठाया और जटवाड़ा पुल के पास योजना के मुताबिक राजन ने तमंचे से दो गोलियां मारकर पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद यशपाल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल
नैनीताल : जिले में RTE के तहत इस तारीख़ से होंगे ONLINE आवेदन
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन
उत्तराखंड : होली-रमजान पर प्रशासन सख्त: हुड़दंग और ड्रंकन ड्राइविंग पर होगी कड़ी कार्रवाई 
