उत्तराखंड- तारीफ के साथ CM धामी को नया लक्ष्य सौंप गए मोदी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- शारदीय नवरात्रि के पहले दिन ऋषिकेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री द्वारा की गई तारीफ से धामी का सियासी कद बढ़ा तो बढ़ा ही, मोदी ने उन्हें एक बड़ा लक्ष्य भी दे दिया, वो है उत्तराखण्ड को बुलंदियों तक पहुंचाना।


तीन महीने पहले की ही तो बात है, भाजपा हाईकमान ने युवा विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनाकर उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। धामी भी पूरे मनोयोग से अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन में जुट गए। अब तक के छोटे से कार्यकाल में उन्होंने जनहित में कई महत्वपूर्ण फैसले लेकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। कम समय में ही धामी ने जता दिया है कि प्रबल इच्छाशक्ति और कार्यसंस्कृति के दम पर राजकाज में सुधार लाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश

तमाम लोकप्रिय फैसलों से जनता का उन पर विश्वास बढ़ता जा रहा है। धामी की ऐसी छवि बनी है कि वो कड़े फैसले लेने में हिचकते नहीं हैं और नई लीक बनाने की भी कोशिश करते हैं। संभवतया इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें युवा, ऊर्जावान और उत्साही मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया। मोदी ने धामी को अपना ‘मित्र’ बताया। संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखण्ड की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि ‘उत्तराखण्ड में युवा और ऊर्जावान टीम है। अगले कुछ वर्षों में उत्तराखण्ड अपने गठन के 25 वर्ष में प्रवेश करेगा। उस समय तक उत्तराखण्ड को किस ऊंचाई पर पहुंचना है, यह तय का अभी सही समय है।

यह भी पढ़ें 👉  सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
यह भी पढ़ें 👉  26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

केंद्र सरकार यहां की युवा टीम का पूरा सहयोग कर रही है और करती रहेगी’। साफ है कि पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से खासे प्रभावित हैं और उनसे भविष्य के लिए उनकी कुछ अपेक्षाएं भी हैं। मोदी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि उत्तराखण्ड के आगामी विधानसभा चुनाव में पूरा दारोमदार धामी के ऊपर ही रहेगा।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

1 thought on “उत्तराखंड- तारीफ के साथ CM धामी को नया लक्ष्य सौंप गए मोदी”

  1. मुख्यमंत्री जी भू कानून मे भी कडे फैसले ले साथ ही मूल निवासी के हितों को सुरक्षित करें।चुनाव आते जाते रहेंगे लेकिन उत्तराखण्ड बनते समय जो गलतियां हो चुकी है उन्हें आपको ठीक करना होगा यहां की पीडा अब आपको समझनी होगी कुछ नया करना होगा।

Comments are closed.