भांजे ने मामी के साथ किया बलात्कार

उत्तराखंड- यह कलयुगी भांजा एक महीने से मामी से कर रहा था बलात्कार, ऐसे खुला भेद, मामला दर्ज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- राजधानी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना राजपुर क्षेत्र में पीड़िता के साथ उसके ही भांजे ने एक महीने तक बलात्कार किया। पीड़िता ने भांजे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड STF की 'लखपति इनामी' योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम

पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई की वह अपने बच्चों और पति के साथ राजपुर में रहती है। पीड़िता के पति का भांजा भी उन लोगों के साथ ही रहता है। उसका पति गार्ड की नौकरी करता है, जिसकी ड्यूटी रात में होती है।पति के रात की ड्यूटी होने का फायदा उठाकर भांजा मामी के साथ पिछले एक महीने से बलात्कार कर रहा था। जब पीड़िता ने अपनी आपबीती पति को सुनाई तो वह उसका का साथ न देकर उल्टा अपनी पत्नी पर ही झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : (दुखद) यहां दूध लेकर घर जा रही महिला को हाथी ने मार डाला

एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी भांजा मनोज के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही थाना राजपुर पुलिस को निर्देशित किया गया है कि जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें