उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 1,647 आवासों को मंजूरी


देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिलों के विभिन्न निकायों में कुल 1,647 नए आवासों को मंजूरी मिली है। इन आवासों के निर्माण के लिए जल्द बजट जारी किए जाने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत


पीएम आवास योजना 2.0 के तहत प्रदेश के विभिन्न निकायों से आवास निर्माण के प्रस्ताव भेजे गए थे। इस बार शहरी विकास विभाग ने जिलाधिकारी की निगरानी में जिला स्तरीय समिति के माध्यम से प्रस्ताव लेने की व्यवस्था की है। केंद्र की ओर से भी जियो टैगिंग को अनिवार्य किया गया है, जिसके चलते आवास निर्माण की प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता पर जोर दिया जा रहा है।


किन निकायों को कितने आवास मिले?


मंजूर आवासों में नगर निगम काशीपुर को सबसे अधिक 270 आवास मिले हैं। इसके बाद नगर निगम हल्द्वानी को 182 और नगर पालिका लक्सर को 161 आवास मंजूर हुए हैं।
अन्य निकायों में नगर पंचायत इमलीखेड़ा को 90, नगर पालिका महुआखेड़ागंज को 84, नगर पंचायत गुलभोज को 82, नगर पालिका भीमताल को 77, नपं सुल्तानपुर-आदमपुर को 60, नगर पालिका सितारगंज को 55, नगर पंचायत रामपुर को 53 और नगर पालिका खटीमा को 47 आवास मंजूर किए गए हैं।
इसके अलावा गोपेश्वर, गौचर, कर्णप्रयाग, नंदानगर, नरेंद्रनगर, पोखरी, थराली, थलीसैंण, चंपावत, गदरपुर, जसपुर, लालपुर, महुआडाबरा, नानकमत्ता और अन्य निकायों को भी योजना के तहत आवास स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज


2.75 लाख रुपये तक की मिलेगी सहायता
पीएम आवास योजना 2.0 के तहत आवास निर्माण के लिए केंद्र से 2.25 लाख रुपये और राज्य से 50 हजार रुपये, यानी कुल 2.75 लाख रुपये तक की सहायता मिलने का प्रावधान बताया गया है। राशि किस्तों में जारी की जाएगी। खबर के मुताबिक पहली किस्त 20 हजार रुपये, दूसरी 90 हजार रुपये, तीसरी 1.10 लाख रुपये और चौथी किस्त 55 हजार रुपये की होगी।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें