उत्तराखंड: यहां छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

छह दिन से लापता बुजुर्ग का जंगल में मिला शव, वन्यजीव के हमले की आशंका


बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के गाड़ाखरक दुलम गांव में छह दिन से लापता 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में क्षत-विक्षत हालत में बरामद होने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डुंगर सिंह के रूप में हुई है। शव के चेहरे पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने वन्यजीव के हमले की आशंका जताई है।

ADVERTISEMENTSAd


जानकारी के अनुसार, डुंगर सिंह 10 सितंबर की शाम करीब छह बजे घर से पास स्थित दुकान पर सामान लेने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 12 सितंबर को उनके पुत्र केशर सिंह ने कपकोट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। बुधवार को खोजबीन के दौरान घर से करीब 500 मीटर दूर जंगल में बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर वन्यजीव के हमले की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण; हनोल के लिए 150 करोड़ मंजूर
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। डीएफओ बागेश्वर प्रकाश चंद्र आर्या के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वन्यजीव के हमले की पुष्टि होने पर नियमानुसार मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।


ग्रामीणों ने क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग से गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। वहीं पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।


सर्पदंश से महिला की मौत, स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठे सवाल
वहीं, बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र के हरखाड़ गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बसंती देवी को सांप ने गंभीर रूप से डस लिया था। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां भालू का हमला, युवक गंभीर घायल, उधर गुलदार ने महिला को बनाया निशाना


बताया गया कि घटना के बाद महिला को पहले जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया और वहां से बेहतर उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा तथा बाद में सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें