गंगा में अलग-अलग स्थानों पर मिले दो नवजात बच्चियों के शव, ऋषिकेश में मचा हड़कंप
ऋषिकेश। गंगा में अलग-अलग स्थानों पर दो नवजात बच्चियों के शव मिलने से ऋषिकेश में सनसनी फैल गई। एक शव बुधवार शाम नावघाट के पास मिला, जबकि दूसरा गुरुवार दोपहर साईंघाट के पास गंगा किनारे बरामद हुआ। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आसपास के लोगों से पूछताछ के बावजूद बच्चियों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अस्पतालों में हाल में हुए प्रसव के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। दोनों शवों के डीएनए सैंपल भी सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि पहचान होने पर उनका मिलान कराया जा सके।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम नावघाट के पास एक बच्ची का शव मिला था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि शव गंगा के बहाव के साथ बहकर वहां तक पहुंचा होगा। वहीं, गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे साईंघाट के पास गंगा किनारे एक नवजात बच्ची का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस स्थानीय स्तर पर भी बच्चियों की पहचान का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के अस्पतालों में हाल में हुए प्रसव से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। दोनों मामलों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चियों के शव गंगा में कैसे पहुंचे।
गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बही किशोरी, तलाश जारी
इसी बीच ऋषिकेश के डोईवाला क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी प्रीति, गणपति विसर्जन के दौरान गंगा में बह गई। जानकारी के अनुसार, केशव बस्ती निवासी प्रीति अपने परिवार के साथ लालजीवाला बस्ती के पास गणपति विसर्जन के लिए पहुंची थी। दोपहर करीब तीन बजे विसर्जन के दौरान वह अचानक गंगा में गिर गई और तेज बहाव में बह गई।
बताया जा रहा है कि पानी के तेज बहाव के साथ किशोरी गंगा के पानी के डायवर्जन के लिए बनाए गए रैंप में लगे कंक्रीट के आरसीसी ड्रेनेज पाइप के भीतर चली गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। बुधवार रात तक किशोरी की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी
उत्तराखंड में 5,222 पदों पर होगी भर्ती, पुरानी भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट भी होंगे जारी
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव गोपनीय दौरे पर, जिलाध्यक्षो से लिया फीड बैक
गौलाापार स्टेडियम में प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त
उत्तराखंड:(दुखद) स्कूल की पेरेंट्स मीटिंग जा रही मां बेटियों को कार ने मारी टक्कर माँ बेटी की मौत
Uttarakhand: पहाड़ की बेटी का कमाल!, इस जिले की पहली महिला डीएम बनीं डॉ. मोनिका राणा
देहरादून :(बधाई) IPS बने नैनीताल के SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
देहरादून- उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 
