हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर से पीजी (जेआर) यानी एमडी और एमएस कर रहे डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं जिस वजह से इलाज में दिक्कत होना शुरू हो गया है, दरअसल हड़ताल पर गए पीजी डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें सरकार द्वारा आधा वेतन दिया जा रहा है जबकि पूर्व में पूरा वेतन दिया जाता था इसके बाद कोर्ट में भी गए लेकिन 6 जनवरी को इसी साल मुख्यमंत्री ने सभी पीजी डॉक्टरों को पूर्ण वेतन दिए जाने की घोषणा की, लेकिन 9 महीने बीत जाने के बाद भी डॉक्टरों को पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है, लिहाजा पिछले महीने भी सांकेतिक हड़ताल के बाद 1 महीने का वक्त सरकार ने मांगा था अब वह भी पूरा हो गया है लिहाजा सभी पीजी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं.
नैनीताल- CM के कार्यक्रम में जब मंच पर चढ़ने नहीं दिया इन नेता को, तो हो गया बवाल
वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य चंद्र प्रकाश का कहना है पीजी डॉक्टरों से बात की जा रही है साथ ही उनसे आग्रह किया जा रहा है कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचा दिया गया है जब तक शासन कोई निर्णय नहीं लेता उन्हें अपनी हड़ताल वापस लेनी चाहिए वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूर्ण वेतन दिए जाने की लिखित आश्वासन दिया कैबिनेट में पास नहीं हो जाता तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे गौरतलब है कि डॉक्टरों का हड़ताल सीधे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार पर पड़ रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
