जनरेटर में डीजल की जगह डाल दिया पेट्रोल,जनरेटर और छोटा हाथी में लगी आग,बड़ा हादसा टला।
रुड़की- रूड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर आज उस समय हंगामा हो गया जब एक कर्मचारी ने जनरेटर में डीजल की जगह पेट्रोल भर दिया और जब वह पेट्रोल निकालने लगा तो टेंपो और उस पर लदा डीजे जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि देर तक चले इस हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई और फिर समझौता भी हो गया।

आपको बता दें कि तांशीपुर गांव निवासी श्रवण कुमा झबरेडा रोड पर छोटा हाथी में रखे हुए जनरेटर में डीजल डलवाने के लिए गया था। आरोप है कि पेट्रोल कर्मियों ने जनरेटर में पेट्रोल डाल दिया। जब टेम्पो चालक ने सेल्समैन से इसका विरोध किया और जनरेटर खराब होने की बात कही तो सेल्समैन जनरेटर से पैट्रोल निकालने लगा लेकिन अचानक से भयंकर आग लग गई और आसपास के लोग अपनी जान बचाने के दौड़ पड़े।
आग लगने से अफरातफरी मच गई और चालक ने भी कुदकर जान बचाई। वही भयंकर आग होने के चलते टेंपो में रखा हुआ सामान जलकर खाक हो गया। आग की सूचना पर सैकड़ो लोग पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और वहां पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगो ने हंगामा काटा। हंगामे की सूचना पर मंगलौर, गंगनहर व झबरेडा की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। घंटो चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति के बाद मामला शांत हुआ। एहतियात के तौर पर पेट्रोल पंप पर पुलिस तैनात की हुई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को बमुश्किल शांत किया। बाद में पेट्रोल पंप संचालक से वार्ता हुई और बताया गया है कि उनके द्वारा नुकसान के भरपाई की बात कही गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड नेपाल सीमा पर सक्रिय है ईसाई मिशनरियां
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट
सीएम धामी की अधिकारियों को दोटूक, सड़कें गड्ढामुक्त करें, एक नवंबर तक पूरे हों पाइपलाइन के काम
सीएम धामी ने विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दी 218 करोड़ रुपये की मंजूरी
उत्तराखंड की ग्लेशियल झील पर पहली बार लगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, हर दो घंटे में मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने पेश किया तैयारी का खाका
उत्तराखंड में मौसम का नया अपडेट, 16 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड को मेडिकल एजुकेशन हब बनाने की तैयारी, सीएम धामी के कार्यकाल में खुले तीन नए कॉलेज
देहरादून :(बड़ी खबर) सभी DM, SSP के साथ 4 घंटे की मैराथन बैठक, विकास और कानून व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं
देहरादून में ‘ओए लकी लकी ओए’ जैसी फिल्मी चोरी 
