देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेग्मेंट में इस स्वतंत्रता दिवस के मौके सबसे ज्यादा स्पीड और सिंगल चार्जिंग में जो 240 किलोमीटर चलने वाली स्कूटर की लॉन्चिंग होने जा रही है। भारतीय बाजार में देश की सबसे ज्यादा ड्राइविंग रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर होगी बेंगलुरु बेस्ड इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप कंपनी सिंपल एनर्जी अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘Simple One’ को पेश करेगी।
बताया जा रहा है कि इसकी शुरुआत में देश के 13 राज्यों में उपलब्ध कराया जाएगा जिसमे तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दिल्ली, गोवा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और पंजाब शामिल हैं। कंपनी ने चुनिंदा राज्यों के शहरों में एक्सपीरियंस सेंटर्स की लोकेशन पहले ही फाइनल कर ली है। इस स्कूटर को अलग-अलग फेज में भिन्न राज्यों और शहरों में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्कूटर में 4.8 किलोवाट की क्षमता का बैटरी पैक का इस्तेमाल कर रही है स्कूटर सिंगल चार्ज में 240 किलोमीटर तक का ड्राइविंग कर सकेंगे इतना ही नहीं, स्पीड के मामले में भी यह स्कूटर बेहद ही शानदार होगा। यह स्कूटर महज 3.6 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है ।
बताया जा रहा है कि स्कूटर सामान्य घरेलू चार्जर से महज 40 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है, वहीं इसे फुल चार्ज होने में तकरीबन 1 घंटे 5 मिनट का समय लगता है। इसके अलावां इसमें फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है, जिससे महज 20 मिनट में ही इस स्कूटर की बैटरी 50% तक चार्ज हो जाती है। बताया जा रहा है कि इस स्कूटर को 1.10 लाख से 1.20 लाख रुपये के बीच पेश किया जा सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी (बड़ी खबर) लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक, कमिश्नर और आई जी ने 30 भू माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
ब्रिटेन में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत, जानिए क्या हैं पूरे आरोप
हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी: अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष
उत्तराखंड : मोर्चरी की बड़ी चूक! घर पहुंचने के बाद पता चला शव किसी और का है
देहरादून: (बड़ी खबर) मानसून से पहले प्री मानसून का येलो अलर्ट, रहे सावधान झमाझम होगी बरसात
देहरादून :(बड़ी खबर) इन पदों पर भर्ती के निर्देश
उत्तराखंड में मौसम का बड़ा उलटफेर! अगले 48 घंटे में दिखेगा असर
नगरासू गुरुद्वारे को लेकर फैली अफवाहों पर प्रशासन का बड़ा बयान, कहा- सब कुछ सामान्य 
