हल्द्वानी: रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लॉन में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में संस्था के संरक्षकों और वरिष्ठ सदस्यों की सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान हरिमोहन अरोड़ा (मोना) को समिति का अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में संदीप गांधी को उपाध्यक्ष, मुकेश ढींगरा को महामंत्री, राजीव बग्गा को संयुक्त सचिव तथा अवनीश राजपाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़ ने किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने कहा कि समिति समाज के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक एकता को बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से समाज के लिए नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
उपाध्यक्ष संदीप गांधी और महामंत्री मुकेश ढींगरा ने बताया कि समिति हर वर्ष की तरह विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, लोहड़ी, बैसाखी और करवा चौथ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ आयोजित करती रहेगी। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य एवं मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में संरक्षक सुभाष मोंगा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, जगदीश लाल सडाना, डॉ. एन.के. मेहता, उमंग वासुदेवा, राजीव वाही, संजय बग्गा, डॉ. अतुल राजपाल, डॉ. विनय खुल्लर, अशोक राजपाल, पंकज कपूर, राजू आनंद, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और सफल कार्यकाल की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार
उत्तराखंड : जब चाहे तक मेयर की कुर्सी पर बैठने आ जाता था युवक, रोकने पर कर्मचारियों से भिड़ा, हिरासत में
हरिद्वार सिडकुल में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी में 10 हजार नई स्ट्रीट लाइट लगेगी
उत्तराखंड: 6 साल की मासूम को रातभर अस्पतालों के चक्कर, दुष्कर्म मामले में सामने आई बड़ी लापरवाही
लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत 
